Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद में मंगलवार दो गाड़ियों में आए गुंडों की गुंडागर्दी का लाइव फुटेज देखिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दिल्ली से सटे फरीदाबाद में दिनदहाड़े नशे का काला कारोबार करने वाले बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में  एक मछली व्यापारी को उसके कार्यालय में घुस कर पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए । जिसकी तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना फरीदाबाद के सेक्टर में 22 स्थित मछली मार्केट की है। फिलहाल घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।
इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं। जिसमें आप स्वंय देख सकते हैं कि एक काले रंग की स्कार्पियों और एक लाल रंग की कार में लगभग दो दर्जन से अधिक बदमाश पिस्तौल ,लाठी डंडो से लैस होकर आए और मछली ब्यापारी  के कार्यालय में घुस गए और उस हमला कर दिया। पुलिस की माने तो उसे लगभग तीन से चार गोलियां लगी हैं। घायल शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि वह नशे का धंधा करने से नशा कारोबारी को रोक रहा था। यह घटना मंगलवार शाम की हैं। इस घटना का वीडियो आप स्वंय देख सकतें हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

Related posts

विकास चौधरी की हत्या में शामिल और फरीदाबाद व गुरुग्राम के पुलिस से 25 -25 हजार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया-वीडियो में सुने

Ajit Sinha

सम्मानः हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान,फतेहाबाद का ‘भट्टू कलां‘ पुलिस थाना देश के शीर्ष 3 पुलिस थानों में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएसयूआई के छात्र नेता सन्नी बादल ने आज दिल्ली की ओर कुच कर रहे किसानों का दिल से किया स्वागत।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!