Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

नाले में कार सहित गिरने से स्टेशन मास्टर की मौत, 30 फीट गहरे नाले में गिरी कार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें एक स्टेशन मास्टर की जान चली गई। घटना बीटा टू थाना क्षेत्र के पी 3 सेक्टर के पास की है। दिल्ली के मंडावली निवासी भारत भाटी एक शादी समारोह में जा रहे थे। जब वह केंद्रीय विहार 2 सोसायटी के सामने से अपनी कार से निकले, तो गूगल मैप ने उन्हें गलत रास्ता दिखा दिया। आगे जाकर सड़क खत्म हो गई और उनकी कार 30 फीट गहरे नाले में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज और उनके सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भारत भाटी को नाले से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह घटना उस क्षेत्र में सुरक्षा की कमी को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, क्योंकि सड़क अचानक खत्म हो जाती है और सीधे नाले में खुलती है। प्राधिकरण की ओर से यहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। पुलिस ने अब इस जगह पर बैरिकेडिंग लगा दी है, ताकि आगे से कोई और हादसा न हो। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बजट सत्र का आगाज, संसद भवन से सीधा लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम रील्स से अपराध करने का तरीका सीख कर, एटीएम से रूपये चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha

कंपनी में पीएसओ ने साथी पीएसओ को गोली मार दी, और फरार गया -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x