Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

विपक्ष के नेता राहुल गांधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ वाले दिन यात्रियों की जान बचाने वाले कुली भाइयों के बीच पहुंचे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: विपक्ष नेता राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर  कुछ दिनों पहले वहां के कुली भाइयों से फिर मुलाकात की। बातों-बातों में उन्होंने बताया कि भगदड़ वाले दिन किस प्रकार सभी ने मिल कर लोगों की जान बचाने के हर संभव  प्रयास किए। चाहे भीड़ से लोगों को निकालने का प्रयास करना था, घायलों को एम्बुलेंस और प्रशासन तक पहुंचाने का, या मृतकों के शरीर को बाहर निकालने का – अपनी शारीरिक क्षमता, रेड़ी का इस्तेमाल कर या खुद की जेब से पैसे लगाकर, हर प्रकार से यात्रियों की सहायता की। उन्हें स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में कई लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में सहायता देने के लिए धन्यवाद दिया।रोज़ाना की दिहाड़ी कमाने आए इन भाइयों की संवेदना देख कर बहुत प्रभावित हूं। अभी भी वो आर्थिक रूप से तंगी की हालात में जी रहे हैं – मगर जज़्बे और सद्भावना से भरपूर हैं। सहायता की दरकार है उन्हें, जिसके विषय में उन्होंने अपनी मांगें बताई। उनकी सहायता करने का हर संभव प्रयास ज़रूर करूंगा।

Related posts

कैंसर की महंगी नकली दवाइयां बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश, 4 करोड़ की दवाइयां बरामद, 7 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का बजट सत्र शुरू होने से पहले अभिभाषण, सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

गोलीबारी की घटना में शामिल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता एक खिलाड़ी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x