Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा की होगी रिकॉर्ड जीत, प्रवीण बत्रा जोशी ने देवतुल्य मतदाताओं का जताया आभार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रविवार को नगर निगम चुनाव में वोट करने वाले देवतुल्य मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके लोकतंत्र पर्व में भाग लेने से भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी। उन्हें विश्वास है कि जनता ने कमल के फूल पर बटन दबाकर अपने फरीदाबाद के विकास की नई राह को चुना है। प्रवीण बत्रा जोशी ने परिवार के साथ वोट डालते हुए अपनी जीत का दावा किया। परिवार के साथ अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि इस नगर निगम चुनाव का जनता को कई साल से इंतजार था। फ़रीदाबाद की जनता ने इसमें भाग लेकर अपनी कीमती वोट हमें दिया है।
फरीदाबाद के मतदाताओं ने हमें सिर्फ विजयी बनाने के लिए वोट नहीं दिया, बल्कि अपने वोट की चोट से विपक्ष को करारा जवाब देने का काम भी किया है। अपने विकास के नए रास्ते बनाने के लिए वोट किया है। प्रजातंत्र में लोकतंत्र की जीत के लिए वोट किया है। उन्होंने कहा कि पहले हुए नगर निगम के चुनावों से इस बार का चुनाव पूरी तरह से अलग है। इस बार मेयर सीधे जनता चुन रही है। जन आशीर्वाद से  ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की गति तेज होगी।श्रीमती जोशी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री  राजेश नागर विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलख़ा,  सतीश फागना, पूर्व विधायक, ज़िला  अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स समेत संगठन के हर नेता व कार्यकर्ता का आभार जताया, जिन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत लगाकर रखी। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि सभी नेताओं ने उनसे भी बढक़र चुनाव प्रचार किया है। संगठन का हर कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा व मेहनत से लगा रहा। कार्यकर्ता  हमारी शक्ति है और इन सबकी शक्ति से ही हम बहुमत से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार मेयर का चुनाव सीधे जनता कर रही है। वे खुशकिस्मत हैं कि इस व्यवस्था से चुनाव में वे फरीदाबाद से पहली प्रत्याशी हैं और जनता के आशीर्वाद से फ़रीदाबाद की पहली मेयर भी होंगी। उन्होंने कहा कि वे 100 प्रतिशत से भी अधिक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उनकी जीत बड़ी होगी। कमल के फूल को लोगों ने अपने विकास के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा दायित्व है। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करके अपने फरीदाबाद को आगे लेकर जाएंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रवीण बत्रा जोशी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हम भाजपा मेयर प्रत्याशी की जीत के लिए शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं। क्योंकि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने इस चुनाव में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया और भविष्य की योजनाओं के लिए जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन नामांकन किया गया था, उसी दिन से प्रवीण बत्रा जोशी के सामने मैदान में कोई उम्मीदवार नहीं था। हरियाणा और दिल्ली जीत के बाद भाजपा के सामने कोई पार्टी बची भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जीत का असर फरीदाबाद निगम चुनाव पर आए। प्रवीण बत्रा जोशी के उम्मीदवार बनते ही सभी ने उन्हें विजयी बनाने की ठान ली थी। आने वाली 12 मार्च को सभी के दावे और उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: खूंखार लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से एनआईए ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हाथरस की लड़की के साथ हुई गैंग रेप के बाद हुई मौत पर यूपी के सीएम पर साधा निशाना- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x