Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव आज, रविवार को: प्रशासनिक तैयारी पूरी, 1302 मतदान केंद्र बनाए गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार, 2 मार्च को होने वाले फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर 1302 मतदान केंद्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि इस बार 14 लाख 70 हजार 687 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों में से कुछ मतदान केंद्र संवेदनशील तथा अन्य मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिसके लिए आज सभी ऑब्जर्वर और रिटर्निंग अधिकारी ने सभी बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी बूथ पर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गयी। सभी प्रीसाइडिंग अधिकारी अपने अपने निर्धारित बूथों पर तैनात मिले। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार 2 मार्च को सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा तथा सांय 6 बजे मतदान संपन्न होगा। मतदान शुरू होने से 90 मिनट पूर्व मॉक पोल करवाया जाएगा। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी तथा मतगणना संपन्न होने के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related posts

एनसीबी कण्ट्रोल रूम को 9050891508 पर दें गुप्त सूचना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली-श्रीकांत जाधव

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान प्रबंध कराएं आवश्यक उपकरण : इंजी.कृष्ण कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने 14 करोड़ 91 लाख रुपए मंजूर किए, कुलपति राज नेहरू ने कहा इसी साल शुरू होंगे कोर्स

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x