Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गुरुवार महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ गुरुवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अरैल पक्का घाट पर पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की तथा अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुंभ का एक विशेष महत्व स्थान माना गया है।


प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान हर सनातनी संगम में पवित्र डुबकी लगाना चाहता है। शास्त्रों के अनुसार कुंभ में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसीलिए बड़े से बड़े ऋषि-मुनि और संत- महात्मा महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आते हैं।उन्होंने त्रिवेणी संगम की विशेषता को बयां करते हुए कहा कि माँ गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है, भारत की धरा पर यह दृश्य विहंगम है।

तीर्थराज प्रयाग दर्शन महान, दिव्य और अद्भुत है महाकुंभ का स्नान। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों को भी महाकुंभ में पवित्र स्नान का अवसर प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुम्भ को भी इसमें शामिल किया है। हर जिले से प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं।मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related posts

‘मेरा बस चला तो खुशबू लाऊंगा चंदन के बाग से, मैं हर चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं’ – अनिल विज

Ajit Sinha

पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्टीय कौशल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Ajit Sinha

एसएचओ व जांच अधिकारी के नाम 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने पूर्व सरपंच को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x