Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कृषि मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के चार अधिकारी किये निलंबित, ड्यूटी से मिले गैर हाज़िर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चार अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई मंत्री द्वारा यमुनानगर जिला के क़स्बा सढौरा और रायपुर रानी की अनाज मंडियों के औचक निरीक्षण के दौरान की गई। कृषि मंत्री ने सढ़ौरा अनाज मंडी का दौरा करते हुए जब अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जाँच की तो वहां पर तैनात मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह और नीलामी रिकॉर्डर बिजेंद्र सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने रायपुर रानी अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया, जहां मंडी सचिव नवदीप सिंह और नीलामी रिकॉर्डर राजकुमार भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। कृषि मंत्री ने मौके पर ही इन अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया।   
 


कृषि मंत्री ने बताया कि इन दोनों मंडियों में अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए उन्होंने औचक निरीक्षण करने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर निर्धारित समय पर अवश्य मौजूद रहें।   श्याम सिंह राणा ने कहा कि भविष्य में भी वह राज्य की सभी मंडियों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

Related posts

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा का किया घेराव, गूंजा आवाज विधानसभा में -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नगर निगम , गुरुग्राम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संदीप को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने जारी की आमंत्रित सदस्यों की सूची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x