Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: रघुवीर सिंह, जिला कमांडर होमगार्ड को एसीबी ने आज 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:एसीबी की हिसार टीम ने आज शुक्रवार को आरोपित रघुबीर सिंह, जिला कमांडर होमगार्ड, सिरसा को शिकायतकर्ता कृष्ण, निवासी गांव गंगोली, थाना पिल्लूखेड़ा, जिला जींद से 15,000/-रू0 बतौर रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफतार किया। शिकायतकर्ता कृष्ण निवासी गांव गंगोली थाना पिल्लूखेड़ा, जिला जींद ने एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह वर्ष 2005 में होमगार्ड विभाग में बतौर गृह रक्षी नियुक्त हुआ था। दिनांक 01.05.2023 को आरोपित  रघुवीर सिंह, जिला कमांडर, होमगार्ड, जिला जींद द्वारा उसकी ड्यूटी गुरूग्राम लगाई थी तथा उसके द्वारा दिनांक 31.7.2023 तक गुरूग्राम में ड्यूटी की गई। इसके बाद उसको ड्यूटी से उतार दिया गया।

इसके उपरांत वह ड्यूटी दोबारा ज्वाइन करने के लिए आरोपित  रघुवीर सिंह, जिला कमांडर होमगार्ड को उनके कार्यालय में जाकर मिला। जिस पर आरोपित  द्वारा उसको दोबारा ड्यूटी पर लगाने की एवज में 1,00,000/- रूपए  बतौर रिश्वत की मांग की व आरोपित द्वारा आज शुक्रवार  को उससे केवल 15,000/-रूपए की मांग की है।इस शिकायत पर एसीबी की हिसार टीम द्वारा शिकायतकर्ता कृष्ण निवासी गांव गंगोली, थाना पिल्लूखेड़ा, जिला जींद द्वारा आरोपित रघुवीर सिंह, जिला कमांडर, होम गार्ड सिरसा/जींद द्वारा मांगी गई 15,000/-रूपए  बतौर रिश्वत राशि लेते हुए बेगू रोड, प्रीत नगर, सिरसा से आज  रंगे हाथों गिरफतार किया गया।

यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपित  के खिलाफ थाना एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार में धारा 7 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए पीड़िता की उम्र बारे बनवाए फर्जी दस्तावेज, थाना छायंसा की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमिका से मिलने गया फर्जी दारोगा गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, एक फारार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x