Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद : जमीनी विवाद में मासूम बच्चे की मौत : गांव बड़खल क्षेत्र में 11 लोगों ने किया महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ग्यारह लोगों के खिलाफ मार पीट करने व गैर -इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो इस मामले की जांच चल रहीं हैं और इसमें जो लोग दोषी पाया जाएगा, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस झगडे के कारण छह महीने के एक बच्चे की मौत हो गई।

श्रीमती आबिद निवासी गांव बड़खल ने दर्ज मुकदमे में कहा कि बड़खल के समीप उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान हैं के साथ में आरोपीगणों की जमीन हैं और जमीन पर बुल्डोजर से रहीमू ,सफरु, कालू, रफीक, महबूब, ईशरू, हसमु व वाहिद निवासी बड़खल ने नींव खोदने हेतु कार्य कर रहे थे और उस चार दीवारी बना सकें। इस दौरान उनकी  उक्त लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया व उन  लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी  के दौरान उसकी गोद से  छह महीने का बच्चा था जोकि निचे जमीन पर गिर गया और उसकी गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। यह घटना बीते 18 जनवरी का हैं। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 147, 149, 323 व 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा का समय 14 जून- तक के लिए आगे बढ़ा दिया हैं-आर्डर की कॉपी -पढ़ें

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने छठ घाटों पर पहुंचकर पूर्वांचल समाज को दी छठ पूजा की शुभाकामनाएं 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सीएम मनोहर लाल ने विधायक नयन पाल रावत की बहन के निधन पर शोक प्रकट कर परिवार को दी सांत्वना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x