Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र के मौत के मामले में युवती को गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सेक्टर-99, नोएडा  स्थित सुप्रीम टावर सोसाइटी में सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र तापस की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर दर्ज एफ.आई.आर की जांच कर रही कोतवाली सेक्टर- 39 पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार कर किया, जो उसकी सहपाठी, दोस्त और प्रेमिका है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने उसे जमानत दे दी.  

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी 23 वर्षीय तापस एमिटी विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई करता था। उसकी शामली निवासी इप्सा से दोस्ती थी। दोनों निजी विश्वविद्यालय में एक ही सेमेस्टर में पढ़ाई करते थे। युवती और तापस की दोस्ती कुछ महीने पहले प्यार में बदल गई और दोनों साथ रहने लगे। किसी कारण से कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन हो गई और युवती ने संबंध तोड़ लिया। तापस ने पैचअप करने का प्रयास किया पर लेकिन इप्शा नहीं मानी.  

सुप्रीम टावर में रहने वाले तापस के दोस्तों ने शनिवार को तापस और इप्शा को पैचअप करने के लिए बुलाया। दोस्तों ने टावर की सातवीं मंजिल पर फ्लैट लिया हुआ था। तापस, युवती और उसके साथियों ने शाम को पार्टी की। तापस के दोस्तों ने युवती को फिर से साथ रहने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। यह बात तापस को इतनी बुरी लगी कि उसने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें उसकी मौत हो गई।

Related posts

दानिप्स प्रोबेशनरी ऑफिसर्स,बैच 23 की दीक्षांत परेड,दिल्ली पुलिस अकादमी झाडोदा कलां मे संपन्न हुई।

Ajit Sinha

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर खुलेआम सडकों शराब पीने वाले 363 लोग पकड़े गए 

Ajit Sinha

दोस्त कोरोना होने के कारण अस्पताल के विस्तर पर तड़प रहा था, भरोसे मंद दोस्त ने की उसके घर से लाखों चोरी, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x