Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

अभिभावक अपने बच्चों को विदेश में भेजते समय डंकी जैसे शार्टकट प्रक्रिया को न अपनाएं- विदेशी सहयोग मंत्री राव नरबीर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के विदेशी सहयोग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि विदेशों में रोजगार के लिए अपने बच्चों को भेजते समय अभिभावक डंकी जैसे शार्ट कट प्रक्रिया को न अपनाएं। कबूतरबाजी करने वाले लोगों पर सरकार की पैनी नजर है और ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने कहा कि युवा विदेश जाने के नाम पर किसी के चंगुल में न फंसे, इसलिए प्रदेश सरकार ने अलग से विदेश सहयोग विभाग का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमीरात व अन्य अरब देशों में ड्राइवर, प्लंबर, राज मिस्त्री व भवन निर्माण से जुड़े अन्य श्रमिकों की खासी मांग है। इसलिए सरकार ने विदेशी भाषा सीखने और उससे संबंधित एजेंसी से प्रमाणित करवाने का प्रबंध किया है और खर्च सरकार वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि बाहरी देशों की जरूरतों की अनुसार कौशल प्रदान करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है, इसलिए विभिन्न देशों की भाषाओं में हरियाणा के युवाओं को दक्ष बनाने के लिए नीति भी बनाई जा रही है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अरब देशों में काम करने के इच्छुक युवाओं पोर्टल खोला है। इस पोर्टल पर युवा अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर वैध तरीके से विदेशों में काम करने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि डोंकी के रास्ते विदेश जाने वाले युवाओं को शारीरिक व आर्थिक पीड़ा से जूझना पड़ा है और कई बार उनकी जान को भी जोखिम हो जाता है।

Related posts

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज के आंकड़े 5000 के पार करते हुए 5166 तक पहुंच गई हैं-रिपोर्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब ने कॉफी टेबल बुक ‘हरियाणा राजभवन-एक दृष्टि’ का अनावरण किया

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जन-संवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x