Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

ग्रीन फील्ड को फरीदाबाद नगर निगम में शामिल करा कर रहेंगे, लोहड़ी उत्सव में एमएलए धनेश, खुद भी नाचे, लोगों को भी नचाया-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिनेमा साइट , ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सोमवार,देर शाम को लोहड़ी उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस लोहड़ी उत्सव में क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा विशेष रूप से शिरकत की, जिन्होंने इस लोहड़ी उत्सव में झूम -झूम कर लोगों को जमकर नचाया ,और उनके साथ खुद भी जमकर और झूमकर नाचे।

इस विशेष अवसर पर पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य शुभम अग्रवाल, गौतम खन्ना,निरजेश पूरी,अमित,राजेश अरोड़ा, रमेश अरोड़ा,लिलेश अरोड़ा ,ए.डी मेहरा,ए.ड़ी. कालरा, संजीव छाबड़ा, राज कुमार खन्ना व गोल्डी अरोड़ा के अलावा अन्य सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा, अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रणव सुरमा, फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता,प्रॉपर्टी कारोबारी व प्रमुख समाजसेवी उमाशंकर गर्ग, बिल्डर अजय गोयल, ग्रीन फील्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसविंदर सिंह,लाला जी जींद वाले,सहित दर्जनों लोगों को समाज और शहर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस खबर में विधायक धनेश अदलखा, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी प्रणव सुरमा, पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य गौतम खन्ना, शुभम अग्रवाल, और उनकी पत्नी जसप्रीत कौर, करनजीत, उनकी पत्नी रोशनी को सुने वीडियो में।

विधायक धनेश अदलखा ने अथर्व न्यूज़ को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि लोहड़ी पर्व की धूम पूरे देश में है, और मैं विधायक चुने जाने के बाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोहड़ी उत्सव में दूसरी बार शामिल होने आया हूँ, वह रविवार की शाम को भी ग्रीन फील्ड के सी ब्लॉक में आयोजित लोहड़ी उत्सव में आए थे। सवाल के जवाब में उन्होनें कहा कि ग्रीन फील्ड के निवासी विकास कार्यों की चिंता किसी भी सूरत में न करे , मैं इनसे अगले लोहड़ी पर्व तक का समय मांगा हूँ , इस बीच में मैं ग्रीन फील्ड को फरीदाबाद नगर निगम में शामिल करवा कर रहूंगा।

जनता ने मुझे लगातार चार बार पार्षद बनाया है, जब मैंने अपने वार्ड में रिकॉर्ड विकास कार्य कराया है , तभी तो जनता ने बार -बार उन्हे पार्षद बनाया है। और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इस काबिल समझा,तभी तो इस क्षेत्र का विधायक बनाया है। विकास कार्यों के मामले में ग्रीन फील्ड की जनता को निराश नहीं होने देंगे। यहां की जनता से यही कहेंगे कि मार्च 2025 में बीजेपी की तीसरी सरकार बनाने के लिए बिल्कुल तैयार रहे, क्यूंकि देश की जनता ने केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाई , हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाई है , अब फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भारी बहुत मत से जीता कर यहां की जनता यहां की तीसरी सरकार बनाएगी।

Related posts

फरीदाबाद :उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज दो करोड़ की लागत से मीठे पानी के बूस्टर का किया उद्घाटन, उपलब्धियों का किया बखान।

Ajit Sinha

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला के करीब 200 जरूरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित किए। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक शख्स पर हुए कातिलाना हमले का केस तीन दिनों के बाद दर्ज नहीं, उल्टा दस हजार रूपए पुलिस ने ले लिए, केस दर्ज नहीं, केस दर्ज हैं,सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x