Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: विश्व हिंदी दिवस पर शताब्दी महाविद्यालय में काव्य पाठ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस समारोह मनाया गया.इस अवसर पर शिक्षक एवं छात्र काव्य पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस काव्य पाठ आयोजन का मुख्य उद्देश्य  विश्व स्तर पर हिंदी की व्यापकता और भाषागत सुंदरता पर प्रकाश डालना रहा। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ अर्चना भाटिया ने अपने संबोधन  में हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की ‘हिंदी’ हिंद की पहचान तो है ही, बल्कि विश्व स्तर पर भी अपना वर्चस्व कायम कर रही है। अतः हम सब को इस बात पर गर्व करना चाहिए।

इस अवसर पर अध्यापकों एवं छात्रों ने बहुत सुंदर-सुंदर काव्य पाठ प्रस्तुत किये और हिंदी के प्रचार प्रसार में अपना अहम योगदान दिया। काव्य पाठ करने वाले सभी सहभागियों को प्राचार्या की तरफ से पेन उपहार के स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ अंजू गुप्ता,डॉ रुचि अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ ममता, डॉ योगेश के साथ-साथ सभी शिक्षक, गैर शिक्षक गण व लगभग तीस विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : आगामी 28 नवंबर तक स्कूल बसों, स्कूल वेन व स्कूल ऑटो के चैकिंग बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाएगा, सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा संगठन में मंडल चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी कार्यशाला हुई संपन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विवाह समारोह में अब 100 लोगों के एकत्रित होने की होगी अनुमति : जिलाधीश यशपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x