Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर की गोलियों से भून कर सरेराह हत्या करने के सनसनीखेज मामले में 50000 के इनाम बदमाश हवाई अड्डे से पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह भदोही में की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में एक आरोपित को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल रेंज की टीम ने उस समय दबोच लिया जब वह डोमेस्टिक एयरपोर्ट से मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम आमिर खान है , जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50000 रूपए का इनाम घोषित किया हुआ है। गत 9 जनवरी 2025 की तड़के लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर हवाई अड्डे में प्रवेश करने के प्रयास करते हुए इसे रोक लिया, और की गई पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया , और पकड़ा गया।

प्रिंसिपल हत्याकांड में साजिश कर्ता सहित पांच आरोपितों को उत्तर प्रदेश पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों ने बदला लेने की नियत से दिनांक 21 अक्टूबर -2024 ने इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या उस समय गोली मार कर दी थी , जब वह अपने कॉलेज की ओर जा रहे थे। यह आरोपित सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। इसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50000 रूपए का इनाम घोषित किया था।

अभियुक्त का प्रोफ़ाइल:
आरोपित आमिर, उम्र-31 वर्ष पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उन्होंने सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की। गांव का स्कूल. उन्हें पहली बार 2017 में घर में अतिक्रमण, हमला और आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। समय के साथ, वह एक आपराधिक गिरोह से जुड़ गया, जिससे गंभीर अपराधों में उसकी संलिप्तता बढ़ गई।

Related posts

कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर पहले चला बुलडोजर, गढ्ढा खुदवाकर दफन हुई शराब  

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड के साथ ‘मर्दानी-2’ देख  रहा पति, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों और फिर किया ऐसा…

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज 5 राज्यों के पांच सचिवों की नियुक्ति की है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x