Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्य सचिव कार्यालय ने जारी की सिविल सचिवालय में अग्नि सुरक्षा, बिजली बचत उपायों पर एडवाइजरी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय ने हरियाणा सिविल सचिवालय में अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आज यहां जारी एक आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान ट्यूब लाइट, कंप्यूटर/यूपीएस, प्रिंटर, ऑयल हीटर, हीट पिलर, रूम हीटर और इलेक्ट्रिक केटल जैसे कई विद्युत उपकरण चालू अवस्था में पाए गए।

इस तरह की लापरवाही से बिजली की बर्बादी हो रही है, जिससे न केवल बिजली का बिल बढ़ रहा है बल्कि विद्युत उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ आग लगने की आशंका भी बनी रहती है।हरियाणा सिविल सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा गया है कि उपयोग में न होने पर और कार्यालय से बाहर निकलते समय वे सभी इलेक्ट्रिक प्वाइंट बंद करना सुनिश्चित करें , यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। आदेश में आगे कहा गया है कि इस परिपत्र की किसी भी अनदेखी के लिए शाखा प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

Related posts

तिरंगा एप्प मे ट्रेडिंग के जरिये लोगो के साथ ठगी करने वाले दो साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , अंबाला की टीम ने एनआइआइएलएम के तत्कालीन रजिस्टर को करोड़ों के गबन के एक मामले में किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सेना की 30 मई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x