Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के अधिकारी एसआई विजय कुमार का हुआ निधन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:किसान आंदोलन में टोहाना बाॅर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का देर सांय निधन हो गया। उनकी ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बाॅर्डर व आस पास के क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महा निदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत दुखद है, हरियाणा पुलिस दुखः की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के तीसरे होनहार पुलिस अधिकारी का देहांत हमारे लिए काफी दुखद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बाॅर्डर पर लगाई गई थी। वे 40 वर्ष के थे और वर्तमान में हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो नूंह के चौकी में कार्यरत थे। वे सदैव अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाते थे और अपने सह कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय कार्य किए। स्व. सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का अंतिम संस्कार रोहतक में किया गया। उनकी अचानक मृत्यु से हरियाणा पुलिस में शौक का वातावरण हैगौरतलब है कि 16 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 20 फरवरी को अंबाला में इसी बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान ईएसआई कौशल कुमार का निधन हुआ। सोमवार 20 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने अपना एक और पुलिसकर्मी खो दिया। इस प्रकार किसान आंदोलन में अब तक हरियाणा पुलिस के 3 पुलिस अधिकारियों की जान जा चुकी है।

Related posts

पंचकूला: दिवंगत जेल वार्डर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने आज नंबरदार के बेटे को धोखाधड़ी के एक मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पुलिस लाईन गुरुग्राम, मानेसर व भौंडसी में लगभग 1.5 करोड़ की रुपए में तैयार की गई ई-लाईब्रेरियों का डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x