Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव नीमका व मुंझेड़ी में अवैध रूप से विकसित की जा रहीकालोनी में बने निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट द्वारा आज दो नीमका व मुंझेड़ी में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें अवैध रूप से बने एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय, एक रोड नेटवर्क 4 निर्माणधीन रिहायशी निर्माण व 30 डीपीसी शामिल हैं। यह कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स की मौजूदगी में की गई।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो उनकी टीम ने आजएक बुल्डोजर की सहायता से नीमका व मुंझेड़ी गांवों में तक़रीबन 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो कालोनियों को विकसित किया जा रहा था व इन जमीनों पर 4 निर्माण धीन रिहायशी निर्माण, 30 डीपीसी, एक डीलर कार्यालय व एक रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे एक बुल्डोजर की मदद   से तोड़ दिया गया हैं। इस दौरान पुलिस बल के नेतृत्व तिगांव के थाना प्रभारी कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख बसंत कुमार,सूरज कत्याल, अजरुद्दीन व प्रदीप राणा जई कर रहे थे। उनका कहना हैं कि अवैध निर्माणों  को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

नूह में बनेगा रैपिड एक्शन फोर्स का एक केंद्र, साइबर थाना पर हमला, हो सकता है किसी साजिश का हिस्सा : प्रसाद

Ajit Sinha

लिंग्याज में आयोजित रक्तदान शिविर में लक्ष्य से ज्यादा रक्त एकत्रित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया सावित्री पॉलिटेक्निक में दिवाली मेले का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x