Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आधार सुविधा सुनिश्चित करें-डीसी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जिला उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को आधार कार्यों संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिले में आधार बायोमेट्रिक अपडेट का कोई भी कार्य पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आधार बनाने का कार्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिक संख्या में किया जाए।
जिला उपायुक्त ने कहा कि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार अपडेट निशुल्क किया जाना चाहिए, जैसा कि नियमों में निर्धारित किया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थान पर निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आधार अपडेट के लिए शुल्क न लिया जाए और गलत आधार बनाने की कोई संभावना न हो।

बैठक के दौरान जिला अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) हितेश कुमार मीणा ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर आधार बनाने और अपडेट करने का कार्य चल रहा है, जैसे कि क्रिड गुरुग्राम, महिला विभाग, जिला शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डाक विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, सीएससी ई-गवर्नेंस, और बैंक में आधार संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

इस प्रक्रिया में आधार बनाने और अपडेट करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला उपायुक्त ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से बच्चों के संबंधी आधार अपडेट कार्य अधिक संख्या में करने की अपील की। साथ ही कहा कि हर माह आधार अपडेट की जानकारी प्राप्त की जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कार्य सही तरीके से हो रहे हैं।

इस बैठक के माध्यम जिला उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर सुनिश्चित करें कि आधार संबंधी कार्य समय पर पूरा हो। बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पवन, डीएम सीएससी विकास पुनिया, डीएसईओ विनोद वर्मा, आधार नोडल जिले सिहं, डिप्टी डीईओ अंशु सिंगला, डिप्टी लेबर कमिश्नर भगत प्रताप, सीपीओ महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, लीड बैंक मैनेजर अशोक जुलाहा मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: टीबी से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ाने की ज़रूरत – आरती

Ajit Sinha

गुरु नानक देव जी ने समाज को जाति- पाति, ऊंच-नीच और छुआछूत के भेदभाव को खत्म करने की सीख दी: राज्यपाल

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया नष्ट (डिस्ट्रॉय)।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x