Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: वर्षा में बिजली निगम की आपूर्ति जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम में हो रही लगातार वर्षा के बावजूद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। गुरुग्राम के दोनों ऑपरेशन सर्कल में बिजली आपूर्ति के लिए प्रत्येक सब स्टेशन पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि सुचारू बिजली आपूर्ति जारी रहे। ऑपरेशन सर्कल 2 के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सामान्य दिनों की तरह ही की गई। लगातार हो रही वर्षा के कारण सावधानियां अवश्य रखी गई हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गुरुग्राम सर्कल एक के अधीक्षण अभियंता श्यामवीर सैनी ने बताया कि वर्षा के बावजूद सर्कल के सभी क्षेत्रों में सुचारू बिजली आपूर्ति रही। उन्होंने बताया कि सेक्टर 107 में बने 220 केवी सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में वर्षा के कारण सांय कुछ दिक्कत आई। बिजली अधिकारियों की टीम लगातार कार्य कर रही है, देर सांय बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी नागरिक बिजली दुर्घटनाओं के खतरे की जानकारी, सुरक्षा अधिकारी को भेज सकते हैं। डीएचबीवीएन के सुरक्षा कार्यकारी अभियंता के मोबाइल- व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर कोई भी उपभोक्ता उस स्थान का फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन या लैंडमार्क, उपमंडल क्षेत्र के नाम आदि की सूचना भेज सकता है।

Related posts

जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने संशोधित कंटेनमेंट जोन आदेश किए जारी, 27 कंटेनमेंट जॉन बनाए गए हैं।

Ajit Sinha

शादी से इंकार करने पर क्लब में काम करने वाली महिला दोस्त को गोली मारने के मामले में दो लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज ईडीसी भुगतान में कालोनाईजर को राहत दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x