Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने के मामले में जेल में बंद नाइजीरियन बंदी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भोंडसी जेल, गुरुग्राम  में बंद एक नाइजीरियन की तबियत ख़राब होने के कारण गत 21-22 अगस्त 2026 की मौत हो गई, मृतक नाइजीरियन अवैध मादक पदार्थ रखने व बेचने के मामले में दिनांक 17 जुलाई 2024 से भौंडसी जेल में बंद था। पुलिस की माने HIV से ग्रस्त था। बीते कई दिनों से उपरोक्त नाइजीरियन बुखार , कम खाना खाने एवं सांस लेने में तकलीफ सहित अधिक बिगड़ने पर उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल, सेक्टर -10 , गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था। इस केस की आगे की कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जेल भोंडसी से प्राप्त सूचना के अनुसार,एलेक्स टोचुकवु ओसुजी (उम्र करीब 47 वर्ष), निवासी नाइजीरिया, थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने के मामले में बंद था। उक्त बंदी दिनांक 17.07.2024 से जिला जेल भोंडसी में बंद था। उपरोक्त मामले के संबंध में संज्ञान में आया कि उक्त बंदी HIV से पीड़ित था तथा पिछले कुछ दिनों से बुखार, कम खाना खाने एवं सांस लेने में तकलीफ सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त था। इसके चलते दिनांक 21/22.08.2026 की रात को उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उक्त बंदी की मृत्यु हो गई। उपरोक्त संबंध में मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बोर्ड गठित करके नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई तथा मृतक के शव को मोर्चरी, गुरुग्राम में रखवाया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त संबंध में नाइजीरियन एंबेसी से संपर्क कर सूचना दी गई तथा आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला परिषद घोटाला मामले में सुमित मिगलानी मालिक, फर्म ऑटो एग्रोवेट इंडिया को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन क्षेत्र में बिजली मांग ने तोड़े रिकॉर्ड, 1536.67 लाख यूनिट पहुंची खपत।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने 2741 करोड़ रुपये की 347 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x