Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने आज सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम का कार्यभार संभाल लिया है।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:जिला रेवाड़ी से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने आज सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम का कार्यभार संभाल लिया है। राजपुरोहित के पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम के कार्यालय में पहुंचने पर सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधकों व शाखा प्रभारियों ने उनका स्वागत किया।गौरव राजपुरोहित-2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से बीटेक हैं। उन्होंने रेवाड़ी एसपी, डीसीपी ईस्ट सोनीपत सहित एएसपी असंध के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।

कार्यभार संभालते ही उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ वार्ता की और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ईस्ट जोन की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान राजपुरोहित ने ईस्ट जोन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं बारे भी जानकारी हासिल की और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए जल्द ही रोडमैप तैयार करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ईस्ट जोन को अपराध मुक्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साईबर अपराधो व नशे की रोकथाम उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी । ईस्ट जोन की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित/फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करके उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

एक तरफ़ा प्यार में पागल 22 वर्षीय लड़के ने शादी से दो दिन पहले ही 24 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला डाला -अरेस्ट।

Ajit Sinha

जिला प्रशासन की अगुवाई में एनडीआरएफ ने नया गांव स्थित इंडियन ऑयल के एलपीजी प्लांट में करवाई मॉक ड्रिल

Ajit Sinha

विचाराधीन कैदियों के लिए अंडर ट्रायल कैदी कार्ड लाॅंच किया गया है जिसमें उस कैदी के बारे में पूरा ब्यौरा दर्ज होगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x