Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मक़सूद अहमद ने आज खोए हुए 114 मोबाइल फोन तलाश कर लौटाए असली मालिकों को,कहा दिन से धन्यवाद।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद के दिशा- निर्देश पर साइबर सेल पुलिस लाइन सेक्टर- 30 टीम प्रभारी व सब इंस्पेक्टर-नरेश एवं हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण, कॉन्स्टेबल अनिल, कांस्टेबल रजनीश व कांस्टेबल योगेंद्र की टीम ने आज गुम हुए 114 मोबाइल फोन तकनीकी सहायता के आधार पर ढूंढ निकाले हैं जिन्हे पुलिस उपायुक्त ने उनके असल मालिकों को वापिस लौटाए है। इससे पहले भी फरीदाबाद पुलिस ने लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन खोजकर लाटाएं है।

पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल सेंट्रल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के गुम हुए 144 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने के उपरांत मोबाइल फ़ोन को उनके असल मालिकों को वापस लौटकर उनके चेहरे पर दोबारा से खुशिया लौटाई।

सभी लोग अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन को दोबारा वापिस पाकर ख़ुशी जाहिर की । फरीदाबाद पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। इससे पूर्व में भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए गए थे और भविष्य में भी मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: भगवान का चरित्र बताने वाले महान ऋषि हैं हमारे पूर्वज – राजेश नागर

Ajit Sinha

अवैध संबंध में रोड़ा बने एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी,पत्नी पुलिस हिरासत में, पत्नी व उसके दो साथियों पर हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

वन विभाग ने आज व्हाइट हाउस, सल्तनत रिसोर्ट, सतेंद्र बांगा फार्म हाउस,संस्कृति ग्रीन पर चलाया 1 पोकलेन, 7 अर्थमूवर , 2 ब्रेकर मशीन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x