Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कोर ग्रुप की बैठक में होगा नगर निकाय चुनाव को सिंबल पर लड़ने का फैसला : पंडित मोहन लाल बड़ौली



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/जींद:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को वोट की जो चोट दी है उससे कांग्रेस बीमारी के साथ-साथ बेहोशी की हालत में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हार से बौखलाए कांग्रेस के नेता बीमारी की हालत में बेतूकी बयानबाजी करते रहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा में जलेबी को राजनीतिक जलेबी का रूप दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली में स्पष्ट बहुमत सरकार बनेगी और हमारे कार्यकर्ता दिल्ली में भी जलेबियां बांटेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को जींद भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दिए और भाजपा के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बताया। युवा मोर्चा की बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के संगठन के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारे अब तक 30 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बन चुके हैं और हमारी अब बूथों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में प्रदेश स्तर पर युवा मोर्चा और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान को और गति देने पर गहन चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत अधिक से अधिक युवाओं एवं सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग ने अदालतों का सहारा लेकर भर्तियों को रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष माना है। बड़ौली ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां दे रही है।

एक अन्य सवाल पर पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कसते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हुड्डा को हरियाणा की जनता ने वोट की जो चोट दी है उससे बौखलाए हुए हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी बेहोशी की हालत में है। बड़ौली ने कहा कि मैने पहले भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भी अच्छे डाक्टर से इलाज कराने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बीमारी की जांच अच्छे डाक्टर से कराएगी तो अवश्य ठीक हो जाएगी। नगर निकाय चुनाव पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सिस्टम, सिद्धांत और विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास पर काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारी संवैधानिक प्रक्रिया है। हमने पहले नगर निगम और नगरपरिषद के चुनाव सिंबल पर लड़े थे। अभी चुनाव की घोषणा हुई नहीं है। निर्वाचन आयोग जैसे ही चुनाव की घोषणा करेगा तभी हमारी कोर ग्रुप की बैठक होगी और उसमें निर्णय लिया जाएगा कि चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं।किसानों के मुद्दे पर बड़ौली ने कहा कि किसानों की बात पंजाब की सरकार ने सुननी चाहिए और कम से कम मुख्य 5 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गांरटी देनी चाहिए। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का कानून बनाकर पक्की गारंटी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी किसानों की बातों को सीधा सुना है और एक कमेटी का गठन किया है। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी किसान कमेटी और माननीय अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखें क्योंकि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही संभव है।

Related posts

फरिदबाद जिले में जजपा पार्टी में हर रोज हो रही बढ़ोतरी, कई लोग हुए शामिल।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने सभी डीसी, सीपी, एसपी को कहा, हाई अलर्ट  में राज्य में कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में न बिगड़े।   

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री नितिन व सीएम ने आज 1407 करोड़ रूपए की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x