Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब भविष्य में हरियाणा में 24 घंटे रेस्टोरेंट खुले रहेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब भविष्य में हरियाणा में 24 घंटे रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। रात के समय बंद करने का उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की हुई बैठक में आज यह निर्णय लिया गया है। बैठक में श्रम एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हाल ही में प्रदेशभर के रेस्टोरेंटस की यूनियन के पदाधिकारी मिले थे और मांग की थी राज्य सरकार द्वारा उनको अपने रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी जाए ताकि लोगों को जरूरत अनुसार खाने का सामान मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने इसी संबंध में आज विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई और व्यापक विचार -विमर्श किया गया। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्टोरेंट्स एवं आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में राज्य के जो रेस्टोरेंट्स मालिक अपने रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रख ना चाहते हैं, वे खुले रख सकते हैं। उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं दे सकता, लेकिन उनको श्रम विभाग में पंजीकरण एवं अन्य नियमों एवं शर्तों (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) की पालना करनी पड़ेगी। डिप्टी सीएम ने आगे कहा, अगर किसी रेस्टोरेंट के मालिक को लगता है कि कोई उनको बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी hepcharyana@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट्स एमएसएमई के अंतर्गत आते हैं। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण,श्रम विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल,उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा एमएसएमई के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी, आबकारी एवं कराधान आयुक्त अशोक मीणा समेत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा श्रम विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने लगभग 3 करोड़ रूपए की 5200 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रकों सहित 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अब ओला-उबर की तर्ज पर काम करेगा प्रदेश का सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस सिस्टम: मनोहर लाल

Ajit Sinha

सरकार का ध्येय योग के जरिये हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ-नायब सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x