Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ज़िले का सांगठनिक चुनाव समय पर हो सम्पन्न, सुशासन दिवस को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी पार्टी-धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पंचकूला जिला पार्टी मुख्यालय पंचकमल में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में जिला संगठन का चुनाव तय समय पर पूर्ण करवाने का निर्देश दिया है। धनखड़ ने कहा भाजपा लोकतान्त्रिक व्यवस्था एवं मूल्यों में आस्था और विश्वास रखने वाली विश्व की सबसे बड़ी कैडर आधारित राजनीतिक दल है, अध्यक्षीय प्रणाली के तहत पार्टी अपने बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लोकतान्त्रिक ढंग से करवाती है। धनखड़ ने बताया संगठन पर्व 2024 के तहत पूरे प्रदेश में चलाए गए सदस्यता अभियान में पंचकूला के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन उत्तम रहा।

आगामी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का तैयारियों का जायजा लेते हुए ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा सुशासन दिवस को पार्टी शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में धूम धाम से मनाएगी और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर अनेको कार्यक्रम पूरे सप्ताह आयोजित किए जाएंगें।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जिला पंचकूला के लिए कमलेश ढांडा को चुनाव अधिकारी, रंजीता मेहता, वीरेंद्र राणा को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किये जाने की बधाइयाँ देते हुए कहा चुनावी प्रक्रिया को संगठन की व्यवस्था के अनुसार सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारियों को जिला संगठन की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, एससी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री परमजीत कौर, रमणीक सिंह मान, रंजीता मेहता, ओमप्रकाश देवी नगर व तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

जीएसटी इंस्पेक्टर 4 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हाईवे तथा रेल मार्ग से जाने वाले यात्रियों को एक महीने बाद यह प्रदेश ज्यादा स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: अग्निपथ योजना के तहत हिसार में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x