Athrav – Online News Portal
पलवल

पलवल ब्रेकिंग: राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने हथीन नगर पालिका चुनाव तैयारियों को लेकर की बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में हथीन में होने वाले नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। बैठक में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि मतदाता सूचियों के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित अधिकारी दावे और आपत्तियों का निपटान समय पर करें।

इस दौरान उन्होंने ईवीएम की मांग और उसके रखरखाव के बारे में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस बारे में पुलिस विभाग का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि सभी मतदान केंद्र सरकारी भवनों में स्थापित किए जाएं।उन्होंने कहा कि हथीन में होने वाले नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बूथ बनाए जाएं, जहां महिला कर्मचारी ही ड्यूटी होना सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका हथीन में होने वाले चुनाव की तैयारियों का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करवाया जा रहा है। बैठक में उपमंडल अधिकारी हथीन संदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हथीन में कुल 14 वार्ड में नगरपालिका चुनाव होने है। पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 दिसंबर तक मतदाताओं की दावे और आपत्तियां निर्धारित फार्म में लेने का कार्य हथीन लघु सचिवालय स्थित उपमंडल कार्यालय में किया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग रूम बनाने सहित अन्य चुनाव संबंधित तैयारियां भी समय रहते पूरी करवा ली जाएंगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा व नायब तहसीलदार चुनाव कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Related posts

पलवल के सर्राफा व्यापारी से हुए लूट के एक मामले में फरीदाबाद से 4, कुल 7 आरोपित पकड़े गए, एक ग्रीन फील्ड से, 17.5 लाख कैश सोना बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद /पलवल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने होडल के नगर परिषद् के कार्यालय में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी को ले जाने से मना किया तो साले की चाकू से गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x