Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ 39 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में साइबर ठगी की हुई एक बड़ी वारदात में, पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी,  जब व्हाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ 39 लाख रु की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस को गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है. पुलिस ने वादी के 14 लाख रुपये जो विभिन्न बैंक खातों जमा थे उन अकाउंट को फ्रीज कराया और वापसी की कार्रवाई  प्रचलित हैं। पुलिस अन्य आरोपितों  की तलाश कर रही है।  

साइबर थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपित शातिर किस्म का साइबर ठग है. जिसका नाम राजू केवट है. डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि वादी ने 22 अक्टूबर माह में ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने के बहाने व्हाट्सएप के माध्यम से वादी से संपर्क किया गया और वादी को व्हाट्सएप पर जोड़कर शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा दिया. शेयर बाजार में निवेश और मोटी का लालच देकर साइबर ठगों ने एक कारोबारी से एक करोड़ 39 लाख रु की ठगी कर ली. ठगी की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 

 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, वादी की सूचना, पूछताछ, स्थानीय अभिसूचना एवं मुखबिर की गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपित राजु कैवट को गिरफ्तार किया. आरोपित राजु कैवट के खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे. डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि राजु केवट ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा अपने साथी मनी भाई से मिलकर मुंबई मे स्वयं के नाम पर फर्जी फर्म खोलकर एक दर्जन के करीब बैंकों में खाते खोले गए हैं। पुलिस ने वादी के 14 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों को फ्रीज कराए गए है जिनकी वापसी की कार्रवाई  प्रचलित हैं। राजु कैवट के खिलाफ बैंक खातों से सम्बन्धित एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 23 शिकायते आंध्र प्रदेश-3, दिल्ली-1, झारखंड-3, कर्नाटक-1, मध्य प्रदेश-1, माहराष्ट- 3, राजस्थान-1, तमिलाडू-6 तैलंनगाना-1, उत्तर प्रदेश-3 दर्ज है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Related posts

भीषण जलती फॉर्च्यूनर कार का मंजर देख सहम गए लोग, कार सवार ने कूद कर बचाई जान, कार जल कर ख़ाक

Ajit Sinha

पंपिंग टैक में गिरने से दो सफाईकर्मियों की मौत पर प्राधिकरण के अधिकारियों पर गिरी गाज

Ajit Sinha

जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों का आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली पर हरियाणा विलेज सीन के साथ होगा स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x