Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: राशन डिपो संचालक से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित को अपराध शाखा -65 की टीम के हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: राशन डिपो संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित अजय उर्फ अज्जू निवासी गांव लुलवाङी जिला पलवल को अपराध शाखा -65 की टीम ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा -65 की टीम ने आरोपित अजय उर्फ़ अज्जू को आज अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से अदालत ने आरोपित को नीमका जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना आदर्श नगर में तरुण गोयल गली न. 1 नियर पंजाबी धर्मशाला आदर्श नगर, बल्लभगढ़ ने एक लिखित शिकायत में बताया कि गत 13 दिसंबर 2024 की आरोपित अजय उर्फ अज्जू  ने पहले शिकायतकर्ता से फोन पर बात की और फिर रात करीब 1.30 बजे आरोपित अजय उर्फ अज्जू अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पर आया और कहा कि तेरे बच्चों को मरवा दूंगा, फिर उससें 10 लाख रुपये की मांग की, जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव को तुरंत कार्रवाई  करने के लिए निर्देशित किया गया, जिस पर अपराध शाखा सेक्टर- 65 की टीम ने कार्रवाई  करते हुए अजय उर्फ अज्जू निवासी  गांव लुलवाङी जिला पलवल को गिरफ्तार किया गया है। जिससे एक मोबाइल बरामद हुआ है।अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपित पर पूर्व में 5 मुकदमे अवैध हथियार के फरीदाबाद मे दर्ज है। आरोपित  को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

क्राइम: मोबाइल चोरी करने कार से जाते थे अपराधी, गाजियाबाद से हुए गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुरक्षा बलों पर हमलों की बढ़ती घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x