Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस की नीति से काम करें अधिकारी- एसीएस आनंद मोहन शरण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने शुक्रवार को जिला अधिकारियों संग बैठक कर पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र के प्रति बंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला उपायुक्त अजय कुमार की निगरानी में अवैध निर्माण की निगरानी व कार्रवाई के निर्देश दिए।        
   
उन्होंने कहा कि उक्त स्थान की तय परिधि में निर्माण गतिविधि जोनल मास्टर प्लान प्रोविजन और इको सेंसिटिव जोन (पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र) के नियमों का उल्लंघन है। केंद्र सरकार ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क को रामसर साइट का दर्जा दिया है। संबंधित क्षेत्र की तय परिधि में अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं।      
     
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिधि के निकटतम बनने वाली नियमित इकाइयों की भी जांच करें। अधिकारी संबंधित क्षेत्र के आस-पास होने वाले ढांचागत निर्माण नियमों की पालना सुनिश्चित करें। इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च में इसके संबंध में एक निगरानी कमेटी बनाई गई थी। कमेटी रिपोर्ट के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कुछ अवैध निर्माण संज्ञान में आए हैं। ऐसे सभी निर्माण की स्टेटस रिपोर्ट बनाकर सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार पर्यावरण हितैषी कार्य करने के पक्ष में है। इस पर लगातार गंभीरता से काम किया जा रहा है। लोगों को पर्यावरण का मूल्य समझना होगा। सुनिश्चित करें कि पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र में कोई अवैध निर्माण न हो। इस दौरान विनीत कुमार गर्ग(आईएफएस) जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, जिला उपायुक्त अजय कुमार,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी, आरएस भाट डीटीपी नोडल अधिकारी, मनीष यादव डीटीपी(ई) व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

Related posts

भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा संरक्षण 2024 पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सै.10 व मोस्ट वांटेड व एक लाख के इनामी बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भाजपा शासन में सभी का बढ़ा सम्मान, मिली आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा: बिप्लब देब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x