Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बेला घुड़ासन में भाजपा नेता राजेश नागर का जोरदार स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे राजेश नागर का आज बेला घुड़ासन गांव में स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच व सरदारी ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारों में हर वर्ग के साथ न्याय हो रहा है।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बेला घुड़ासन में चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नागर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम करने वाला अकेला दल है। भाजपा ने किसी के साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया जबकि दशकों से सत्ता में रहने वाले दल ने हमेशा तुष्टिकरण कर वर्गों के बीच फूट डलवाओ और शासन करो की नीति को अपनाया है। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास हो रहे हैं। यहां पर वर्षों से रुकी हुई योजनाओं को मंजूरी मिल रही है और काम भी शुरु हो चुके हैं। जिनसे जनता राहत महसूस कर रही है। राजेश नागर ने कहा कि गांवों में 24 घंटे बिजली और पंचायतों को पहले से अधिक अधिकार देकर भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास का नारा पूरा किया है। वहीं चुनावों में किए वायदों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।

Related posts

एसटीएफ हरियाणा की प्रभावी निवारक रणनीति की वजह से 121 युवाओं को संगठित अपराध की गिरफ्त से बचाया गया‘।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का शानदार झलक, देखें वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक, एजेंट व 14 लड़कियों सहित 34 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x