Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने डीएचबीवीएन मुख्यालय के अधिकारियों संग परिचयात्मक बैठक की.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार:मंडल आयुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने बिजली वितरण निगम के हिसार स्थित मुख्यालय में अधिकारियों संग बैठक की। पहली बार हिसार स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय पहुंचे श्रीनिवास का निदेशक (वित) रतन कुमार वर्मा, निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता, निदेशक (प्रोजेक्ट) वनिता सिंह और सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, वित सलाहकार आदि अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

निगम के सभी निदेशकों ने अपनी-अपनी कार्य योजनाओं का विस्तार से विवरण दिया और कुछ परियोजनाओं पर परिचयात्मक चर्चा की। सभी विंग के अधिकारियों ने बिजली निगम की नीतियों, योजनाओं एवं कार्य शैली बारे प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया।

प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षात्मक दृष्टि से उपभोक्ताओं के हितों एवं बिजली आपूर्ति की सुचारूता बनाए रखते हुए कार्य करें। फील्ड में कार्य करते समय स्वयं को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। बिजली निगम के मुख्यालय अधिकारियों की इस परिचयात्मक बैठक में डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता (एचआर एवं प्रशासन) रजनीश गर्ग, मुख्य अभियंता (आईटी एवं कमर्शियल) अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता हिसार (ऑपरेशन) नवीन वर्मा, मुख्यालय वित सलाहकार नरेश मेहता, अधीक्षण अभियंता, वरिष्ठ निजी सचिव बीरमति खोखर आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल आयुक्त हिसार एवं डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास का स्वागत करते निदेशक एवं मुख्य अभियंता।

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश, तहसीलों में डीड्स के पंजीकरण का कार्य रोका ना जाए

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में कांग्रेस के सवालों का संतोषजनक जवाब नही दे पाई बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

गुरुग्राम : खेल खेल में : 6 वर्षीय मासूम बच्चे रिशु की हत्या 12 वर्षीय लड़के ने पत्थरों से इस लिए कर दी उसने कहा था मम्मी को बताऊंगा,गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x