Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:ऑटो के किराए को लेकर हुए विवाद में हत्या करने के मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने मुख्य आरोपित को किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 30 नवंबर को थाना सदर बल्लभगढ़ के क्षेत्र में आईएमटी  रेड लाइट पर स्थित ठेके के पास एक हत्या का मामला सामने आया था, जिसके संबंध में भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव खेरिया  जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल गांव मेवला महाराजपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतपाल उर्फ रामू गांव के ही लड़के गोविन्द के साथ आईएमटी  में रहता था। गत 30 नवम्बर की रात लगभग 10 बजे गोविन्द और सतपाल मेदांता अस्पताल गुड़गांव जा रहे थे। जहां पर गोविन्द की बहन भर्ती थी। जब दोनों आईएमटी लाल बत्ती पर पहुंचे तो वहां खड़े एक ऑटो चालक से बल्लभगढ़ चलने की बात कही, ऑटो वाले ने 600 रुपये मांगे तो सतपाल ने ऑटो वाले को 300 रुपये मे छोडने के लिए कहा तो आटो वाले ने मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों की मुहवाद हो गई।

तभी सोनू जो ऑटो चालक का साथी था, शराब के ठेके की तरफ से बीयर की बोतल लेकर आया था, जिसका भी सतपाल के साथ मुहवाद हुआ और फिर सोनू ने सतपाल के सिर व छाती में बीयर की बोतल से वार किया, जिससे सतपाल को चोटें आई और सतपाल की लगी चोटों से मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या व अन्य धाराओं के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार 2 दिसंबर को थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी सोनू निवासी  चंदावली को सोतई पुल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि किराए को लेकर उसकी सतपाल के साथ कहासुनी हुई थी, उसने सतपाल उर्फ रामू से सिर में बियर की बोतल से चोट मारी फिर फुटी हुई बोतल से छाती में चोट मारी थी। मुकदमा की अनुसंधान के दौरान ऑटो व बियर के बोतल के टुकडे बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को पूछताछ के लिए मामले में पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: अपराध शाखा, होडल ने आज एक 25000 रूपए के एक इनामी अपराधी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें दिन 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओएसडी डा. राज नेहरू को लगाया गया जिला फरीदाबाद का फीडबैक और आउटरीच समन्वयक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x