Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अपनी विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण विशेष है फरीदाबाद – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आने वाले समय में फरीदाबाद एनसीआर का बेस्ट शहर होगा। इसके पीछे विकास परक भाजपा सरकार और विशेष भौगोलिक परिस्थितियां मुख्य कारण हैं। वह तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर- 81 स्थित आनंद विलास आरडब्ल्यूए के चुनाव बाद नई टीम के जिम्मेदारी अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आनंद विलास आरडब्ल्यूए की नई टीम में निर्विरोध चुने गए प्रेसिडेंट सरिता रिनवा, वाइस प्रेसीडेंट वरुण बंसल, सेक्रेटरी रोहित लड़सरिया और ट्रेजरार कुश अरोड़ा को बधाई दी और जनहित में काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी स्थानीय समस्याओं के लिए निसंकोच उनसे मिल सकते हैं।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि 2026 तक ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली के सभी तार अंडरग्राउंड हो जाएंगे। इसके साथ साथ सड़कों, बिजली, पानी आदि के लिए कई सौ करोड़ रुपए का बजट मंजूर हो चुका है। आपको आने वाले समय में फ़रीदाबाद से एनसीआर शहरों की दूरी छोटी लगेगी। आप एफएनजी बनने के बाद पांच मिनिट में नोएडा पहुंच जाएंगे, मुंबई बड़ौदा हाईवे ने पहले ही फरीदाबाद की रफ्तार बढ़ाई है और इसके अलावा मंझावली पुल हमारी नोएडा के साथ और दूरी घटाएगा। इसके अलावा हमारी गुरूग्राम और दिल्ली के साथ बहुत सुंदर सम्पर्क है। इतना अच्छा सड़क सम्पर्क एनसीआर के किसी भी शहर का नहीं है। मंत्री नागर ने कहा कि हमारी नायब सैनी सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। हमने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई और जनता तक पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर सेक्टर 29 में रहने वाले सुबोध नागपाल ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उन्हें मंत्री राजेश नागर ने भाजपा का पटका पहनाकर परिवार में शामिल किया।

Related posts

फरीदाबाद : बकरीद के दिन मुझेडी गांव में दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक समुदाय के करीब 7 लोग जख्मी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र , डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आयोजित बैठक में की शिरकत-वीडियो में

Ajit Sinha

12 मई को जिन मतदाताओं का जन्मदिवस, उन सभी को दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x