Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

एड्स पीड़ितों के लिए निःशुल्क सिटी स्कैन,एमआरआई सुविधा के अलावा 2250 रुपये की मासिक आर्थिक मदद दे रही सरकार-स्वास्थ्य मंत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार एड्स फ्री फ्यूचर के लिए प्रयासरत है। इसी ध्येय के साथ प्रदेश सरकार द्वारा एड्स पीड़ितों के लिए निःशुल्क सिटी स्कैन, एमआरआई सुविधा प्रदान करने के अलावा 11,325 मरीजों को 2250 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय ,गुरुग्राम में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से विश्व एड्स दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय एड्स दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को दर्शाती प्रदर्शनी की सराहना की।            

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एड्स की बीमारी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से एड्स निशुल्क जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे मरीजों की जानकारी भी हर हाल में गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि जागरूक बनकर ऐसी बीमारियों से लड़ने के लिए बचाव संबंधी सभी जानकारी रखें व आस-पास के लोगों को भी सचेत करें। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर विभाग की रीढ़ हैं, इनके बिना इस बीमारी से जुड़े जमीनी बदलाव संभव नहीं है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गांवों-शहरों में शिक्षण संस्थानों की मदद से नाटक मंचन लोगों को जागरूक करने में मदद करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं। स्पोर्ट्स खेलने वाला व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहता है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि जागरूकता से ही एड्स का बचाव संभव है। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार एड्स पीड़ितों को दवा उपलब्ध करा रही है। इससे मरीज की बीमारी से लड़ने की क्षमता और आयु में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में विधायक बिमला चौधरी, एडीसी हितेश कुमार मीणा, एमसीएच निदेशक व सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

बिजली विभाग के क्लर्क गुलाब सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

बरवाला: जींद में स्थापित करेंगे शहीद भगत सिंह की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा, बेरोजगारी की जंजीरों से आज़ादी पाने हेतु आगे आएं युवा: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x