Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: कानूनगो कर्मवीर सिंह 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने आज पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मवीर सिंह को ₹500000 की रिश्वत लेते हुए कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में निजी व्यक्ति चंद्र सिंह ढांडा की भी संलिप्तता पाई गई जिसके चलते एसीबी अंबाला की टीम द्वारा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह द्वारा लैंड रिलीज करने तथा डिमार्केशन से संबंधित पत्र को उपलब्ध करवाने के बदले में ₹500000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस मामले में आरोपितों द्वारा 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद भी ₹500000 की रिश्वत की मांग और की जा रही थी जिसे लेते हुए कानूनगो कर्मवीर सिंह को एसीबी अंबाला की टीम ने कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अंबाला के एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

लॉकडाउन में स्पा धंधा हुआ मंदा, तो शुरू कर दिया जिस्मफरोशी का धंधा, 12 लड़कियों समेत 28 लोग अरेस्ट-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

छेड़छाड़ पीड़िता की मां को जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 40 लाख रूपए की दलाली देकर कॉलेज में महत्वपूर्ण पद पाने की कोशिश करना भी जुर्म, के खिलाफ कोई क्यों नहीं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x