Athrav – Online News Portal
नोएडा

बंद पड़ी कंपनी के गोदाम में गैस लीक होने से लगी आग, सोफा बना रहे तीन मजदूरों की जलने हुई मौत.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 इलाके में स्थित स्वर्ण नगरी में बंद पड़ी कंपनी के गोदाम में गैस लीक करने से आग लग गई, आग की चपेट में आकर वहां सोफा बना रहे तीन मजदूरों की जलने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. थाना बीटा तो पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अधिकारी मौके पर मौजूद है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

स्वर्ण नगरी में कंपनी जैन सिटिंग सेंटर प्राइवेट लिमिटेड कोरोना काल से बंद हो गई थी, कंपनी के गोदाम में गैस लीक करने से आग लग गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. आग को बुझाने के बाद पानी डालकर कूलिंग कर रहे फायर कर्मियों ने जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो तीन व्यक्तियों के शव बरामद हुए जिनकी पहचान 23 वर्षीय गुलफाम, 29 वर्षीय मजहर आलम और 24 वर्षीय दिलशाद के रूप में हुई. जब आग लगी तो गोदाम में ये तीनो मजदूर सोफा बनाने का काम कर रहे थे। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गैस के लीक करने के कारण आग लगी है.मौके पर मौजूद ग्रेटर नोएडा की एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.इस आग की चपेट में आकर कमरे और कंपनी के साइड में बने सेटबैक में फर्नीचर का काम कर रहे तीन मजदूरों के चलने से मौत हो गई है. जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है, अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

आशियाना बनाना हुआ महंगा, रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज के रेट 25% तक बढ़ाए गए, किसानों का मुआवजा बढ़ा कर 4300 किया गया।    

Ajit Sinha

51 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान एकजुट होकर प्राधिकरण के गेट पर लगे ताले को तोड़कर कार्यालय परिसर में घुसे

Ajit Sinha

पैसे के लेन-देन को लेकर हुई मामूली विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में में चली गोली,बाप- बेटे को लगी गोली, बेटे की मौत  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x