Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चोरी और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल,पकड़े गए


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 नोएडा सेंट्रल इलाके में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए,  जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया है.  इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक,  तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.  पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच पहली मुठभेड़ थाना फेस 3 की मामूरा बिजली घर चौराहे के पास हुई,  जहां पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस टीम ने बाइक सवार इन बदमाशों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया,  तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे,  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आकाश जादौन घायल हो गया,  जबकि उसके साथी आकाश राजपूत को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पड़ा है इन बदमाशों के पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,तमंचा कारतूस बरामद किया गया है. इन बदमाशों पर चोरी और लूट के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ थाना फेस टू इलाके में हुई,जहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान सीएनजी पेट्रोल पंप के पास जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो,  वह सर्विस रोड से फेस 2 की तरह भागने लगे.  इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल जाने के कारण दोनों गिर गए और पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगे.  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुमित नाम के बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया,  जबकि उसके साथी विनोद को भागने का प्रयास करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने सुमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.  पुलिस ने सुमित के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पैशन मोटरसाइकिल,  तमंचा कारतूस और बदमाश विनोद के कब्जे से चाकू बरामद हुआ है पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

Related posts

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगेस्टर रोहित चौधरी के करीबी मनीष उर्फ़ रिंकल को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

अवैध हथियारों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच ने तीनों को धर दबोचा, 4 पिस्तौल और 7 गोलियां बरामद।

Ajit Sinha

एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और दो ईको में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत 5 घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x