

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिन अवैध निर्माणों पर जब भी कोई मंत्री या विधायक सवाल खड़े करता है, तो उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के नाम पर फरीदाबाद नगर निगम के आल्हा अधिकारी उनको इधर उधर करके बदल देते है या सस्पेंड कर देते है। इससे ये पता चलता है कि नगर निगम के आल्हा अधिकारी बहुत सख्त अधिकारी है, और अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने वाले मंत्री और विधायक का भी गुस्सा शांत हो जाता है, कि मैंने तबादला या सस्पेंड करवा दिया ,पर सवाल यह है कि जिन अवैध निर्माणों को लेकर निगम के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होती है,उन अवैध निर्माणों पर निगम के आल्हा अधिकारी अपनी कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करता है। इससे साफ़ पता चलता है कि नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर ऊपरी अधिकारियों तक की मिलीभगत झलकता है।

शहर भर में तेजी से चल रही अवैध निर्माणों का खेला खेल कर पूरे स्मार्ट सिटी का बेड़ागर्क करके रखा हुआ है। आज अवैध निर्माणों के सिलसिले में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र की बात करेंगें। ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार का कहना है कि जल्द ही वह बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करेंगें,अभी जरा ग्रेप -4 चल रहा है, वही, सम्बंधित विभाग के एसडीओ विनोद सिंह का कहना है कि वह तो आज ही पदभार संभाले है, बहुत से हुए अवैध निर्माणों की जानकारी फोन पर उन्हें मिल रही है,वह जल्द ही तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई करेंगें,सवाल के जवाब में उनका कहना है कि तोड़फोड़ कार्रवाई निश्चित तौर पर होनी है, आज कल में उनकी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग है,जो कि इसी संबंध में।
ओल्ड ज़ोन में इस समय तालाब वाली गली में एक साथ कई दुकानें बन रही है, ये कहे की एक मिनी मार्किट बन रही है, तो गलत नहीं होगा, जिसमें लगभग 6 से लेकर 8 के बीच अवैध दुकानें बन रही है, जिस पर तो छत डल चुकी है, पर अभी भी शटरिंग लगी हुई है।

इसके बाद गोपी कॉलोनी चौक के रास्ते थोड़ा आगे चलेंगें तो आप देखें कि सेक्टर-19 मोड़ के पास कोने पर, नीचे दुकानें खुली हुई है,और इसके ऊपर पहली मंजिल पर बहुत बड़ा हॉल बनाया गया है,शायद गोदाम बनाया गया होगा, कुछ दिन पूर्व ही यहां से शेटरिंग हटाई गई है, किसी की नजर न लगे इस लिए उसकी दीवारों को काली मिट्टी से पोतवा दी गई है, ताकि देखने वालों को बहुत पुरानी लगे,इसे कहते है आंखों में धूल झोंकना। अब पहुंचते है आई पी कॉलोनी के सामने जहां मार्किट के पहली मंजिल पर बहुत बड़ा अवैध निर्माण इसमें कई दुकानें होगी, जो बन रही है आगे तो सफ़ेद पॉलीथिन लटकी हुई है,

अभी उन सभी में शेटरिंग लगी हुई,लगता है कि इसमें कई दुकानें बन रही है। इससे पहले भी लंबी एक अवैध दुकान नीचे बन चुकी है,अब पहली मंजिल पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रही है। अब सेक्टर-29 पुल के रास्ते वज़ीर पुर रोड पहुंचते है यहां पहले ही दिखाई देगा, बिल्डिंग मैटेरियल सड़क किनारे में खुले में पड़ा है इसके पीछे तीन अवैध दुकानें नीचे, तीन दुकानें इसके ऊपर, अब इसके भी ऊपर बनाने का कार्य चल रहा है।

इसके थोड़ा और आगे जाएंगें तो आपको दिखाई देगा एक बैंकेट हॉल, इसके आगे तो दिखाई देगा सजावट, पर इसके पीछे देखेंगे तो बहुत बड़ा हॉल बन चुकी है, अब इसके ऊपर एक और बड़ा हॉल बनाने का कार्य चोरी छिपे धड़ल्ले से चल रही है। इसके आगे थोड़ा और चलेंगें तो देखेंगे की एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकान है, इसके पीछे भी अवैध निर्माण और इसके आगे थोड़ा और चलेंगें तो सैनी धर्म कांटा आएगा ,के पीछे भी अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रही है। इससे थोड़ा और आगे चलेंगें तो देखें की एक साथ तीन दुकानें बनकर बिल्कुल तैयार है, किसी को किराए पर लेना है, तो इसके मालिक या निगम अधिकारी से संपर्क कर सकतें। क्यूंकि इन्होनें आपस मिलकर कड़ी मेहनत,और सरकार को मिलने वाली राजस्व की चोरी करके बनाया है। इसके सामने रोड पार करेंगें तो आप देखेंगे की जीवन नगर एरिया हैं, एक साथ तीन दुकानें धड़ल्ले से बन रही है,काफी हद तक बन चुकी है पर अभी भी निर्माणाधीन है।

अब पहुंचते है चांदीवाला चौक से बिल्कुल थोड़ा आगे एक बहुत बड़ी सी हरे रंग की जाली वाली पर्दा लटकी हुई है, इसके पीछे धड़ल्ले से अवैध बड़ी दुकानें बनाई जा रही है, बेसमेंट के ऊपर छत डल चुकी है, इसके ऊपर भी एक और छत डल चुकी है, लगता है, अब इसके ऊपर भी छत डालने की तैयारी धड़ल्ले से चल रही है। थोड़ा आगे और सीधे चलेंगें तो आप देखेंगे की लेफ्ट साइड में बेसमेंट के साथ दो मंजिलों की अवैध दुकानें जोकि अभी निर्माणाधीन है, धड़ल्ले से निर्माणकार्य चल रहा है। इससे थोड़ा आगे जाएंगे तो आप लेफ्ट साइड में देखेंगे की बेसमेंट के साथ दो मंजिल की एक दुकानें बन चुकी है, अब उस पर बुक स्टाल की एक बोर्ड लटका दी गई है, ताकि ये निर्माणाधीन दुकानें बहुत पुरानी लगे। इसके बाद बिहारी मार्केट पहुंचते है यहां तो एक साथ में एक साइड में 10 दुकानें बना दी है,

पांच दुकानें नीचे बेसमेंट, पांच दुकानें इसके ऊपर हैं,इसके सामने ही एससीओ टाइप से 2-3 दुकानें बन चुकी हैं। अब तो यहां पर किसी भी शख्स को किराए पर दुकानें चाहिए तो मिल जाएगा, अगर नगर निगम संबंधित के कनिष्ठ अभियंता के माध्यम से लेंगें तो थोड़ा बहुत सस्ता मिल जाएगा। ये अभी झलक है, और बहुत से ऐसे निर्माण है पर उन सभी को जल्द ही उजागर आगे करेंगें।

क्योंकि इन्होनें अपने धर्म को चंद पैसों में बेच कर निर्माणकर्ता की मदद की,सरकार को मिलने वाले राजस्व की चोरी करने में निर्माणकर्ता की मदद की है। आम जनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि इन सभी अवैध निर्माणों की निष्पक्ष एजेंसी जांच करवा कर, दोषी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे, छानबीन में ये भी देखा गया है कि ग्रेप -4 लागू है पर इन सभी स्थानों पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

