Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित “छठ पूजा” में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की शिरकत-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड छठ पूजा समिति द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट महापर्व छठ पूजा आयोजित की गई , जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना उपस्थित थे। इस विशेष अवसर पर छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों ने बुके भेट कर और शॉल डाल कर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, उपस्थित ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का स्वागत किया। और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों को आस्था का महापर्व, चार दिवसीय छठ पूजा के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार 36 घंटे तक चलने वाली छठ पर्व बहुत कठिन पर्व है,पर ये देखा जा रहा है, व्रती लोग,जिसमें ज्यादातर व्रती महिलाएं शामिल है,जो इस कठिन पर्व को, सरल बना दी है, वाकई में भगवान सूर्य की कृपा और आर्शीवाद है। मैं अंत में यही कहूंगा की भगवान सूर्य देवता सभी लोगों के मनोकामना पूर्ण करें, और इन सभी के घरों में सुख , समृद्धि बनाए रखें। कार्यक्रम के अंत में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने ग्रीन फील्ड परिवार और छठ पूजा समिति की तरफ से इस आयोजन में पहुंचने पर उनका दिल से धन्यवाद किया।इस छठ महापर्व को शानदार और यादगार बनाने में संजीव ठाकुर, अनिल शर्मा, अनुराग आलोक, शम्भू सिंह, मनोज झा,राजीव सिंह, विनीत चतुर्वेदी, नंदन कुमार, कमल झा, रोहित रंजन, आशीष मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सभी पूजा छठ समिति के पदाधिकारीगण एंव सदस्य गण है।

Related posts

डीएचबीवीएन ने निष्क्रिय 33 केवी व 11 केवी बिजली लाइनों को हटाने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 106 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 771 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवल भड़ाना सनसनीखेज हत्या कांड में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक और आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x