Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित जेएमडी ग्राउंड में आयोजित तीन “दिवसीय ग्रांड दिवाली मेला-2024” का रविवार,रात को शानदार समापन हो गया। ये मेला अपने पीछे अपनी बहुत बड़ी यादे ग्रीन फील्ड के निवासियों के दिलों में छोड़ गई है। ये तीन दिवसीय “ग्रांड दिवाली मेला 2024” मनोरंजन से भर पूर था और इस मेले में बाल कलाकारों से लेकर महिला और पुरुष कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया, जिसके गाने , और डांसिंग को देख कर युवा तो युवा, सभी वर्ग लोग झूमते हुए नजर आए, और इस मेले में जो लोग भी आए तनाव मुक्त होकर, और अपने साथ भर पूर ऊर्जा अपने साथ लेकर गए। ये “ग्रांड दिवाली -2024” ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित की गई थी। प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना है कि ये “ग्रांड दिवाली मेला-2024” पूरी तरह से सफल और शांति पूर्ण रही है। अब इस मेले का फैलाव पहले के मुकाबले काफी बढ़ने लगी है, इस मुकाबले में अब ये जगह छोटा पड़ रहा है , आगे काफी बड़ी स्थान की जरुरत पड़ेगी। उन्होने मेले में आए सभी लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी। इस मेले में स्टॉल विक्रेता भी बहुत खुश नजर आए , उनका कहना है कि उनका इस मेले स्टॉल लगाने का मक़सद अब पूरा हो गया। ये स्टॉल सिर्फ अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए लगाई थी। आगे भी इस मेले में अपनी स्टॉल लगाते रहेंगें           

Related posts

हिंदुस्तान की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने आज शानदार गाना “ख्याल रख्या कर “सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिलाएं समाज की अहम कड़ी, समाज में तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बड़खल से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप की पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़, पूर्व मंत्री ए सी चौधरी का मिला समर्थन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x