Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित जेएमडी ग्राउंड में आयोजित तीन “दिवसीय ग्रांड दिवाली मेला-2024” का रविवार,रात को शानदार समापन हो गया। ये मेला अपने पीछे अपनी बहुत बड़ी यादे ग्रीन फील्ड के निवासियों के दिलों में छोड़ गई है। ये तीन दिवसीय “ग्रांड दिवाली मेला 2024” मनोरंजन से भर पूर था और इस मेले में बाल कलाकारों से लेकर महिला और पुरुष कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया, जिसके गाने , और डांसिंग को देख कर युवा तो युवा, सभी वर्ग लोग झूमते हुए नजर आए, और इस मेले में जो लोग भी आए तनाव मुक्त होकर, और अपने साथ भर पूर ऊर्जा अपने साथ लेकर गए। ये “ग्रांड दिवाली -2024” ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित की गई थी। प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना है कि ये “ग्रांड दिवाली मेला-2024” पूरी तरह से सफल और शांति पूर्ण रही है। अब इस मेले का फैलाव पहले के मुकाबले काफी बढ़ने लगी है, इस मुकाबले में अब ये जगह छोटा पड़ रहा है , आगे काफी बड़ी स्थान की जरुरत पड़ेगी। उन्होने मेले में आए सभी लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी। इस मेले में स्टॉल विक्रेता भी बहुत खुश नजर आए , उनका कहना है कि उनका इस मेले स्टॉल लगाने का मक़सद अब पूरा हो गया। ये स्टॉल सिर्फ अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए लगाई थी। आगे भी इस मेले में अपनी स्टॉल लगाते रहेंगें. मेले की समापन के बाद प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने अपने टीम के सभी पदाधिकारियों, जिनकी वजह से मेला का सफल आयोजन हुआ,को सम्मानित किया।          

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया फरीदाबाद का दौरा

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद के बी.के नागरिक अस्पताल में किया आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब का उद्घाटन    

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल के आदेश का एसडीएम उड़ा रहे धज्जियां, सूरजकुंड रोड पर आए मजदूरों को घर भेजने के बजाए वापिस भेज दिए: लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x