Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित “ग्रांड दिवाली मेला” में सैकड़ों महिलाएं एक साथ झूम कर खूब नाची, और बिखेरा जलवा-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में आयोजित “ग्रांड दिवाली मेला -2024” में शनिवार को दूसरे दिन डांडिया पर एक साथ ग्रीन फील्ड की हजारों महिलाएं जमकर खूब नाची, इसके अतिरिक्त कलाकारों ने भी मंच बेहतरीन धमाल मचा कर महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंच पर पहले “गणेश वंदना” को कलाकारों के द्वारा नए अंदाज में प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। एक बाद एक कलाकारों ने अपना अपना जलवा बिखेरा, जब महिलाओं ने डांडिया खेली, तो दर्शक के रूप में उपस्थित महिलाओं ने जमकर खूब नाची। शानदार भांगड़ा की प्रस्तुति पर एक महिला ने कलाकारों के साथ मंच पर जमकर भांगड़ा की। इस पावन अवसर पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रीन फील्ड परिवार के सभी लोगों को एक जुटता बनाएं रखने और दीपावली के पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।समीक्षा व सागर चौहान मंच का शानदार संचालन कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर दी बड़ी सौगात,ईएसआई अस्पताल में 500 बेड का किया विस्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को आने वाले बारिश के मौसम में रेलवे अंडरपास में जलभराव से जल्द निजात मिलेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जो लोग काम करते हैं,वह लोग किसी की आलोचना नहीं कर सकते, जो आलोचना करते हैं,वह लोग कभी काम नहीं कर सकते

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x