Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गहने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को दो दोस्तों ने फॉर्च्यूनर कार में जलाकर मार डाला, एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश -वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल गांव नगला नैनसुख के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक फॉर्च्यूनर कार में आग लगने से उसमें बैठे युवक की जलकर मौत हो गई। घटना के समय सड़क से गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर झाड़ियों में मिली। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जीसी 3609 है,और इसमें जले हुए शव की पहचान संजय यादव, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है और बाद में कार में आग लगाई गई। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है। संजय यादव के परिजनों ने बताया कि वह गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर संजय यादव की हत्या किए जाने की आशंका है।पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीएसपी के रीडर व प्रिंसिपल सहित 7 रिश्वतखोरों को 1.66 लाख की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: कातिलाना हमले करने के 10000 रूपए के इनामी बदमाश को पालम विहार अपराध शाखा ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दो साल के मासूम की जमीन पर पटक कर और करंट लगा कर हत्या करने के बाद 16 साल से फरार ढाई हजार के इनामी आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x