Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

बिप्लब देब से दिल्ली मिलने पहुंचे नायब सिंह सैनी, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बिप्लब देब और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच लगभग आधा घंटा तक विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हरियाणावासियों ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ भाजपा को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया भाजपा सरकार उन्हें पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर हर वर्ग की सेवा एवं विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र के सभी लक्ष्यों को पूरा करते हुए जनता जनार्दन के विश्वास पर खरा उतरेंगे।बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मिलनसार व्यक्तित्व से हर हरियाणावासी खुश हैं। हरियाणा के लोगों का विश्वास भाजपा सरकार में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करके दिखाती है। भाजपा ने हरियाणा में पिछले 10 वर्षों में पारदर्शी शासन दिया, युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के समय 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है।बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है, इसलिए आने वाले समय में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा तेजी से नई बुलंदियों को छूएगा। बिप्लब देब ने नवगठित सरकार में शामिल सभी विधायकों और मंत्रियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

पलवल जिला में 321 औद्योगिक इकाईयों को मिली संचालन की अनुमति: डीसी

Ajit Sinha

प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 400 चिकित्सकों को नियमित डॉक्टर्स की भर्ती, इंटरव्यू की व्यवस्था की गई: अनिल विज 

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज ईसाई महिन्द्र सिंह (जांच अधिकारी) को 15000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x