Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली भी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मां के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव से पहले भी कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे और आज एक बार फिर माँ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने माता से कामना की है कि सभी प्रदेशवासी स्वस्थ रहें और हरियाणा प्रदेश के विकास की इस गाथा में मजबूती से अपना योगदान देते रहें। उन्होंने कहा कि हमें जो बहुमत मिला है, उसके लिए मैं प्रदेशवासियों का धन्यवाद करता हूं। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद का हुआ खात्मा,सीएम नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी साइबर जालसाजोें से रहे सावधान

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सरदार निशान सिंह फिर बने जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष, 15 प्रकोष्ठों के प्रधान और प्रभारी भी घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x