Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: जिला में किसानों से 17 हजार 877 टन खरीदा जा चुका है बाजरा, खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी-डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम जिला की मंडियों में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन द्वारा बाजरा की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है। अभी तक 17 हजार 877.2 मीट्रिक टन बाजरा जिला के सात हजार 293 किसानों से खरीदा जा चुका है।डीसी निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से सोहना, पटौदी व फर्रुखनगर मंडी में समर्थन मूल्य 2625 रूपए प्रति क्विंटल  के हिसाब से बाजरा की खरीद जारी है। तीनों मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, मार्केटिंग बोर्ड का कर्मचारी तथा उनके सहयोगी बैठकर किसानों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की ओर से  फर्रुखनगर मंडी में 2947.7, सोहना मंडी में 2974.5 और पटौदी मंडी में 11 हजार 955 टन बाजरा खरीदा जा चुका है।उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया व मंडी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार पेयजल, किसानों के लिए विश्राम, बिजली आपूर्ति, फसल के शीघ्र भुगतान व बाजरा के उठान का विशेष प्रबंध किया गया है।मार्केटिंग बोर्ड के जिला प्रबंधक विनय यादव ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार मंडियों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का पुख्ता प्रबंध किया गया है। सरकारी खरीद के अलावा मंडी के आढ़तियों द्वारा भी बाजरा खरीदा जा रहा है। किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 6252 मीट्रिक टन बाजरा की लिफ्टिंग हो चुकी है। फसल उठान का कार्य नियमित रूप से जारी है।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने “उद्यमी के द्वार DHBVN” कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

अब आपदा के बारे में मिलेगी प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट : डीसी

Ajit Sinha

होटल हवेली के एक कमरे में 1 लड़की (उम्र-20 वर्ष ) व 1 लड़का (उम्र 23 वर्ष) ने की गोली मार आत्महत्या करने से फैली सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x