Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राजेश नागर के रूप में आपको नेता नहीं बेटा मिला है: उप -मुख्यमंत्री बृजेश पाठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। कतई भूल न करें, वोट खराब हो जाएगी। भाजपा ही देश व प्रदेश का भला कर सकती है। इसलिए हर जन ध्यान रखे और भाजपा को वोट देकर प्रदेश को मजबूत करें। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस्माइलपुर में विधायक राजेश नागर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। सभा का आयोजन तिगांव से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर ने किया था। पाठक ने राजेश नागर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपको ऐसा सज्जन और साफ छवि वाला विधायक पूरे प्रदेश में नहीं मिलेगा। हर जन का सम्मान करने वाला और सभी का फोन उठाने वाला ही तो जनप्रतिनिधि चाहिए सभी को। अच्छा नेता होने के सारे गुण राजेश नागर में है। सभी के सुख-दुख में हमेशा तैयार रहते हैं। आने वाली भाजपा सरकार में राजेश नागर को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इसके बाद और मजबूती से विकास कार्य कराएंगे। यहां आने से पहले राजेश नागर के बारे में पता किया था। सभी लोगों ने कहा कि ऐसा विधायक है जो स्पीकर ऑन करके लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। मुझे यहां आने की बहुत खुशी हुई है। राजेश नागर ने कहा कि उन्होंने नेता नहीं बेटा बनकर सेवा की है। वह मानते हैं कि कोरोना काल में दो साल खराब हो गए, लेकिन इसके बाद भी विकास कार्यों ने खूब तेजी पकड़ी। आज शहर से गांव को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ें बन गई हैं। कई बड़ी सौगात क्षेत्र को मिली हैं। भविष्य में कई बड़ी योजनाएं प्लानिंग में हैं। सभी को सिरे चढ़ाया जाएगा। एक बार और मौका देने का मतलब है, तिगांव क्षेत्र के विकास को चार चांद लगाना। उन्होंने लोगों से हाथ जोडक़र निवेदन किया कि देश व प्रदेश हित के बारे में जरूर सोचें। इस मौके पर मौजूद हजारों लोगों तालियां बजाई और हाथ उठाकर समर्थन किया। 

Related posts

खुद को फोन पर पुलिस अधिकारी, ईडी प्रतिनिधि अथवा सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठगो से हो जाएं सावधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में रविवार को आए तेज आंधी -बारिश के कारण एक्सिस बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूटे, दीवार और कई पेड़ गिरे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने बसंतपुर इलाके में 13 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित किए गए अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x