Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम से युवा कांग्रेस ने मनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : कांग्रेस  पार्टी का 133वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम से युवा कांग्रेस  के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता विकास वर्मा एडवोकेट एवं युवा कांग्रेस महासचिव राजेश खटाना एडवोकेट द्वारा होटल मैगपाई में बड़ी सादगी से मनाया गया। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव कु. शारदा राठौर, विधायक ललित नागर, कांग्रेस नेता विवेक प्रताप, कांग्रेस अल्पसंख्यक चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, जगन डागर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण तेवतिया, पलवल जिला युवा अध्यक्ष फिरै पोसवाल, पूर्व पार्षद योगेश ढींगरा, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतबीर डागर, महिला कांग्रेस प्रवक्ता सीमा जैन, कांग्रेस सचिव सुनीता फागना, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित बैसला, राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप धनखंड, अर्जुन चपराना, प्रदेश महासचिव दिनेश पोसवाल, सेवादल केे नेता स. हरदत्त सिंह, ओ पी भाटी, बिजेन्द्र पाल मावी, शालिनी मेहता, रेनू चौहान, नलित हूड्डा, रिक्की भारद्वाज, कुंवर भूरा सिंह  सहित अन्य कांग्रेसियों ने मुख्य रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री प. शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है तथा वह पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर कु..शारदा राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी में हर्ष का माहौल है। विधायक ललित नागर ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करें तथा पूर्व में सरकार के कार्यो से अवगत कराये ताकि जनता को कांग्रेस व भाजपा में अंतर समझ आ सके। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बहुत ही प्रेरणा दायक है तथा 2-जी मामले में बरी होने पर स्वच्छ राजनीति तथा कांग्रेस के प्रति लोगों का सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैे उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। यह बैठक कांग्रेस की पारम्परिक तरीके से आयोजित की गयी तथा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत प्रस्ताव तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंकित किया गया।

Related posts

फरीदाबाद : इंद्रप्रस्थ कालोनी के एक फ्लैट में बाथरूम में टप में भरे हुए पानी में दो वर्षीय मासूम की डूब कर हुई दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सैनिक कालोनी में आज नगर निगम स्टील पार्किंग में बने अवैध फ्लैटों को तोड़ने गया था पर उसे सीलिंग करना पड़ गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों के शिकायतकर्ता दो महीनें रुकों, के बाद बिल्डर वापिस पैसा या फ्लैट में से एक अवश्य देगा न देने पर, बिल्डर जाएगा जेल , सीएम खटटर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x