Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम मनोहर इटली से मगंवाई गई सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक से बनी मशीन को दिखाई हरी झंडी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता द्वारा सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए इटली से मगंवाई गई सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक से बनी मशीन को हरी झंडी दिखाई एवं साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को स्थानीय सैक्टर  11 में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा की स्वीपिंग मशीनें पहले भी जिला में कई हैं जिनसे पुरे शहर की साफ़ सफाई ढंग से हो रही है और आगे भी इसी प्रकार होती रहेगी

जिसमे इस नई तकनीक की मशीन से और भी अच्छे ढंग से इस्तेमाल किया जायेगा। विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने बताया की यह मशीन लगभग ढाई करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से बनी आधुनिक तकनीक  सफाई मशीन है जिसकी विशेषता बताई गई कि जब यह सड़कों पर सफाई करती है तो धूल/डस्ट बिल्कुल नहीं उड़ती यह मशीन ऐसी तकनीक से बनाई गई है कि यह सफाई के साथ साथ पानी का छिड़काव भी करती है। उन्होंने बताया की इस मशीन का एक साल तक का खर्चा विधायक स्वयं वहन करेंगे। 

Related posts

फरीदाबाद : बारिश से पहले सेक्टर -9 -10 के लोगों को जलभराव से जल्द मिलेगा छुटकारा , कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लगे भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल जिंदाबाद के नारे, वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व खुला बीजेपी कार्यालय-वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेरी पत्नीं पर गलत नजर रखता था और उसे देख कर दीवार पर पेशाब कर रहा था इस लिए आदिल की हत्या कर दी, एक आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!