Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले मुख्य सचिव विजय वर्धन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं और कार्यकर्मों को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। दत्तोत्रय शनिवार को राजभवन में हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन से बात कर रहे थे। मुख्य सचिव वर्धन शनिवार को राज्यपाल दत्तोत्रय से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल श्री दत्तात्रेय को गुलदस्ता भेंट किया और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में बताया।
 
राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वन की जिम्मेवारी प्रशासनिक अधिकारियों की है। सभी अधिकारी आपस में विभागीय समन्वय के साथ टीम वर्क के रूप में काम करेंगे तो यह प्रदेश के विकास के लिए एक अच्छा कदम होगा और प्रदेश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को स्ट्रीम लाईन कर बेहतर कार्य कुशलता के साथ कार्य करे। इस अवसर पर मुख्य सचिव विजय वर्धन ने राज्यपाल श्री दत्तोत्रय को विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में सरकार की नीतियों को पूरी तरह क्रियान्वित किया जाऐगा। उन्होंने विभागों के स्ट्रीम लाईन बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय कायम कर प्रदेश के विकास को और गति दी जाऐगी। इसके साथ-साथ उन्होंने हरियाणा की एतिहासिक पृष्ठ भूमि से भी राज्यपाल को अवगत करवाया।

उन्होंने पानीपत में स्थापित वार-मेमोरियल की भी जानकारी दी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब सरकार के इन्डस्ट्रियल क्लस्टर विकास के सलाहकार , तेलंगाना के पूर्व विशेष मुख्य सचिव  बी.पी. आचार्य से हरियाणा के साथ-साथ तेलंगाना के विकास के बारे में योजनाओं और कार्यकर्मों पर भी चर्चा की। उन्होंने तेलंगाना में इन्डस्ट्रियल क्लस्टर के विकास और साईबरबीड (हैदराबाद) का और अधिक विकास की योजनाओं की रूप-रेखा के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ-साथ उन्होंने हैदराबाद में जीनाॅम वैली और तेलंगाना में और अधिक रोजगार को कैसे बढ़ावा देने की सम्भावनाओं के बारे में भी जाना। बी.पी. आचार्य हैदराबाद में मुख्य सचिव के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने अवैध निर्माण करने वाले तीन निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ थाने में कराया मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

एचपीएससी भर्ती में बीजेपी का हरियाणवी विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा में सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सितम्बर माह के अंत तक सम्पन्न होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x